|
सिडनी महोत्सव 2010 में आपका स्वागत है
जनवरी 9-30
सिडनी महोत्सव के बारे में
हर जनवरी में तीन सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव में लगभग 80 कार्यक्रम होते हैं जिनमें नृत्य, नाटक, संगीत,दृश्यकला, क्रॉसमीडिया व गोष्ठियां होती हैं और ऑस्ट्रेलिया व विदेश के 500 से भी अधिक कलाकार इनमें हिस्सा लेते हैं। प्रति वर्ष इस महोत्सव के दौरान सिडनी थियेटर (Sydney Theatre), नया कला केन्द्र (CarriageWorks), व्याख्यान गृह ( City Recital Hall) व सिडनी ओपेरा हाउस के कुछ हिस्सों सहित, शहर के अधिकांश मुख्य रंगमंचों का उपयोग होता है़।
सिडनी फैस्टिवल में कुछ उच्च स्तरीय आउटडोर कार्यक्रम भी होते हैं जैसे कि डोमेन में होने वाले, समर साउंड्स व सिम्फनी संगीत समारोह, जो कि बहुत देर तक चलते हैं। । इनमे से प्रत्येक कार्यक्रम में 100 000 तक लोग आ जाते हैं। समारोह की पहली रात्री (Festival First Night) को शहर की सड़कों का रूप बदल जाता है और वे निःशुल्क मंचों व खुले थियेटर्स से भर जाती हैं। जनवरी 2009 में 300 000 लोगों ने समारोह की पहली रात्री का आनंद उठाया था ।
सिडनी फैस्टिवल के सभी समारोहों में कुल मिलाकर 1 मिलियन दर्शक आते हैं जिससे यह उत्सव ऑस्ट्रेलिया का ऐसा साँस्कृतिक उत्सव बन जाता है जिसमें सबसे ज्यादा लोग आते हैं।
डेली टेलिग्राफ ने सिडनी महोत्सव का वर्णन " हरेक के लिये होने वाला कला समारोह...... व गर्मी में धूप का आनंद उठाने का अवसर देने वाले स्थल" के रूप में किया है और रिचर्ड एवन्स (सिडनी ओपेरा हाउस के CEO) के शब्दों में [सिडनी महोत्सव का अर्थ है] परंपरागत स्थलों के अन्दर व बाहर, समुदाय व कला का उत्सव मनाना"।
सन् 2010 के महोत्सव का पूर्ण विवरण यहाँ डाउनलोड करें अथवा विशिष्ट समारोहों के बारे में सूचना (अंग्रेजी में) के लिये इस वेबसाइट पर खोज करें।
टिकट्स कैसे आरक्षित करें
सिडनी महोत्सव 2010 के टिकट्स 9 नवंबर 2009 सवेरे 9 बजे से, फोन या इंटरनेट पर, या फिर व्यक्तिगत रूप से, स्थल पर स्थित टिकट विक्रय केन्द्रों अथवा एजेंसी आउटलेट्स पर जाकर खरीदे जा सकते हैं।
टिकट बेचने वाली एजेंसिया, शो के स्थल के आधार पर, अलग अलग हैं। सही बुकिंग एजेंसी का पता लगाने के लिये, कृपया sydneyfestival.org.au वेबसाइट पर समारोह के वैबपेजेस को देखें। आउटलेट्स की सूची के लिये कृपया संबंधित एजेंसी से संपर्क करें। निम्नलिखित के लिये छूट पर टिकट्स उपलब्ध हैं*:
पूर्ण कालीन विद्यार्थी पेंशनर्स सिनियर्स कार्ड धारक 14 वर्ष या उससे कम आयु के बच्चे बेरोजगार *छूट पर टिकट लेने के लिये कंशेसन का प्रमाण दिखाना आवश्यक है। छूट उपलब्धता के अनुसार व केवल उन्हीं टिकटों पर उपलब्ध हो सकती है जहां ऐसा दर्शाया गया हो।
इंटरनेट पर टिकटों के आरक्षण के निर्देश समारोहों के बारे में जानकारी अथवा किसी विशेष शो के बारे में जानकारी के लिये sydneyfestival.org.au वेबसाइट पर खोज (Search) प्रक्रिया का उपयोग करें।
प्रत्येक शो का अपना होमपेज है। निश्चित शो के टिकट्स आरक्षित करने के लिये, कम्प्युटर स्क्रीन की दाहिनी तरफ वाली सूची में "BOOK TICKETS" (टिकट्स आरक्षण) लिखे, पीले रंग वाले बटन पर क्लिक करें। यह लिंक आपको उस शो के वरीयता प्राप्त एजेंट तक ले जायेगा। वेबपेज पर (टिकट एजेंसी के आधार पर) लिखे "BOOK", "BUY" या "PURCHASE" के प्रॉम्प्ट्स का तब तक अनुसरण करें जब तक आपसे टिकटों की संख्या, संपर्क विवरण व क्रेडिट कार्ड का ब्यौरा नहीं मांग लिया जाता। अपने आर्डर की पुष्टि करें व टिकट खरीदने की और बढ़ें।
यदि आपको इंटरनेत पर टिकट आरक्षण में कठिनाई आ रही हो तो 1300 668 812 पर सिडनी फैस्टिवल बॉक्स अफिस को फोन करें अथवा ticketing@sydneyfestival.org.au पर ईमेल भेजें।
सिडनी में क्या क्या किया जा सकता है
सिडनी , विश्व के विख्यात भ्रमण स्थलों में से एक है, यहां दिन व रात में देखने और करने को बहुत कुछ है। आप चाहे यहाँ पहली बार यहाँ आ रहे हों या पूर्व में आ चुके हों, आपको यह पता चलेगा कि सिडनी के सर्वोच्च आकर्षणों को देखने के कई तरीके हैं। । आप सिडनी हार्बर पुल के शिखर पर चढ़ सकते हैं, सिडनी ओपेरा हाउस में बैक स्टेज टूअर ले सकते हैं या सु्न्दर सिडनी हार्बर में डोंगी में जा सकते हैं। सिडनी में गर्मी का मौसम, हार्बर के किनारे पैदल घूमने के लिये, समुद्र तट पर पिकनिक के लिये और स्थानीय लोगों के साथ कैफे के छायादर बाह्य हिस्से में भोजन के लिये बहुत अच्छा होता है। ।
अधिक जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें।
ठहरना व खेलना
सिडनी एक ऐसा स्थल है जहाँ गर्मियों में जाना ही चाहिये और छुट्टियों के इस मौसम में सिडनी महोत्सव उत्तेजक प्रस्तुतियों, उम्दा भोजन एवम् उत्सव के माहौल में सिडनी की असाधारण चहल पहल के साथ नव वर्ष में बहुत दिनों तक माहौल को जीवंत बनाये रखता है। सिडनी के विभिन्न स्तरों वाले आवासों में छुट्टियों के लिये हर तरह की योजना, बजट व ईच्छाओं के अनुरुप कुछ न कुछ होता है।
आप चाहे बाहर के रहने वाले हों या महोत्सव के इस माह में, केवल सप्ताहंत के लिये यहां आना चाहते हों, सिडनी के विभिन्न स्तरीय आवासों में आपके अनुकूल कुछ न कुछ तो होगा ही।
क्यों नहीं हमारे ठहरने व खेलने के प्रमोशन में उपलब्ध विशेष डील्स के बारे में जाना जाय? हमारे सहयोगी होटलों के कुछ अच्छे प्रस्तावों के विवरण के लिये यहाँ (अंग्रेजी में सूचना) क्लिक करें। महोत्सव का आनंनद उठाने के लिये आपको उत्तम स्थान पर और हर स्तर के आवास स्थल मिलेंगे ।
महोत्सव में शीघ्र भोजन
महोत्सव में शीघ्र भोजन सिडनी के कुछ अच्छे रेस्टोरेंट्स के भोजन का नमूना देखने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।
महोत्सव के दौरान दोपहर 12 से 1 बजे के बीच या/और शाम 6 से 7 बजे के बीच किसी भी फास्ट फैस्टिवल फीस्ट्स रेस्टोरेंट में जायें और स्वयँ को 30 डॉलर (GST सहित) में, मुख्य भोजन के साथ एक गिलास Stoneleigh वाइन या Little Creatures बीयर की दावत दें, और इस दावत का अंत Ferrero Rocher चाकलेट से करें।
महोत्सव में शीघ्र भोजन के बारे में और अधिक जानकारी के लिये यहाँ (अंग्रेजी में सूचना) क्लिक करें। बुकिंग की आवश्यकता है या नहीं इसके लिये कृपया रेस्टोरेंट्स से सीधा संपर्क करें। कृपया ध्यान दें कि रेस्टोरेंट के खुलने का समय अलग हो सकता है और आफर किस समय उपलब्ध होगा यह बात भी रेस्टोरेंट पर निर्भर करती है।
सिडनी में यातायात
सार्वजनिक यातायात साधन सिडनी महोत्सव के समारोहों में जाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। सिडनी की बस, नौका व रेल सेवाओं के बारे में जानकारी के लिये 131500.com.au/events वेबसाइट पर जायें या फिर सिडनी की सार्वजनिक यातायात व्यवस्था के बारे में जानकारी के लिये 131500 पर फोन करें। सिडनी हवाईअड्डे से आने जाने के लिये शटल बसों के साथ साथ एअरपोर्ट लिंक ट्रेन का भी उपयोग किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त सिटी सैंटर में निःशुल्क बस सेवा की भी सुविधा है। सिडनी हार्बर में घूमने के लिये नौका से अच्छा कोई और साधन नहीं हो सकता इसलिये यह सुनिश्चित करें कि या तो आप नियमित सेवाओं का उपयोग करें या फिर विशेष पोतविहार (क्रूज) में आरक्षण करवा लें। आप शायद शहर की शुल्क वाली सड़कों पर कार से यात्रा के सर्वश्रेष्ठ तरीके के बारे में भी जानना चाहेंगे। शहर के यातायात की स्थिती की नवीनतम जानकारी के लिये rta.nsw.gov.au वेबसाइट पर जायें।
Sydney.com/transportinsydney वेबसाइट पर जायें।
|
|